Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महापर्व छठ को लेकर शहर के ट्रैफिक में बदलाव, मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

महापर्व छठ को लेकर शहर के ट्रैफिक में बदलाव, मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

26 Oct 2025

महापर्व छठ को लेकर शहर के ट्रैफिक में बदलाव, मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

झारखंड की राजधानी रांची में महापर्व छठ को लेकर 27 और 28 अक्टूबर दो दिनों तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कांके रोड में राम मंदिर से चांदनी चौक तक एक लेन को फ्री रखा गया है। यहां रस्सी के सहारे रास्ते को दो भागों में बांटा गया है। एक भाग सिर्फ छठ व्रती को चलने के लिए सुरक्षित रखा गया है। वहीं चडरी रोड में भी वाहनों की इंट्री पर रोक लगा दी गई है।

 

मेन रोड की ओर से परिचालन करने वाले वाहन सवार को अल्बर्ट एक्का चौक से तालाब की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा सर्कुलर रोड से परिचालन करने वाले वाहन सवार को जेल मोड़ से चडरी तालाब की ओर आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। इस मार्ग को सिर्फ छठ व्रती के लिए सुरक्षित रखा गया है।

 

वाहनों की इंट्री पर रोक

 

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने रविवार को बताया कि बड़ा तालाब के अलावा अन्य सभी तालाब तक पहुंचने वाले छठ व्रतियों की किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बड़ा तालाब के चारों तरफ एप्रोच रोड में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। एप्रोच रोड में वाहनों की इंट्री पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में किसी भी हाल में तालाब तक वाहन को नहीं ले जाया जा सकता है। एप्रोच रोड से पैदल ही लोग तालाब तक पहुंच सकेंगे।

 

कहां तक जा सकेंगे निजी वाहन

 

- मेन रोड से चडरी तालाब की ओर जाने वाले वाहन सवार शहीद चौक तक जा सकेंगे।

 

- कचहरी से चडरी तालाब की ओर जाने वाले वाहन सवार जेल मोड़ तक ही जा सकेंगे।

 

- करमटोली से चडरी तालाब की ओर जाने वाले वाहन सवार जेल मोड़ तक ही जा सकेंगे।

 

- रातू रोड से कांके डैम की ओर जाने वाले वाहन सवार राम मंदिर चौक तक ही जा सकेंगे।

 

- कांके और बोड़ेया से कांके डैम की ओर जाने वाले वाहन सवार चांदनी चौक तक ही जा सकेंगे।

 

मालवाहक वाहनों की नो इंट्री

 

छठ पर्व में घाट से तक पहुंचने वाले व्रतियों को किसी प्रकार परेशानी ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है। यही वजह है कि सोमवार की सुबह 8 बजे से लेकर रात 11 बजे तक और मंगलवार की अहले सुबह 2 बजे से 10 बजे तक शहर में मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। यह मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक परिचालन कर सकेंगे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवान इनपर कड़ी नजर रखेंगे।

 

यहां करें वाहन पार्क

 

- रणधीर वर्मा चौक से हटनिया तालाब मार्ग में आने वालों के लिए नगर निगम पार्क के सामने रोड किनारे वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

 

- एसएसपी आवास चौक से हटनिया तालाब जाने वाले मार्ग में रोड किनारे वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

 

- राम मंदिर से कांके डैम जाने वाले मार्ग में सीएमपीडीआई, गांधी नगर और रॉक गार्डेन में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

 

- शालीमार बाजार से छठ तालाब जाने वाले मार्ग में शालीमार बाजार में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

 

- शहीद मैदान से छठ तालाब जाने वाले मार्ग में शहीद मैदान में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

 

- जेल चौक के पास रोड किनारे सड़क किनारे वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

 

- लालपुर यातायात थाना के पास रोड किनारे वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

 

- सर्जना चौक से बड़ा तालाब जाने वाले मार्ग में सर्जना चौक और फिरायालाल के बीच बने पार्किंग स्थल में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

 

- चुटिया से स्वर्णरेखा नदी जाने वाले मार्ग में सरस्वती शिशु मंदिर के बगल में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

 

- बनस तालाब चुटिया जाने वाले लोग सड़क किनारे वाहन पार्क कर सकते हैं।

 

- किशोरगंज चौक से बड़ा तालब जाने वाले लोग सड़क किनारे वाहन पार्क कर सकते हैं।

 

- देवेंद्र मांझी चौक के पास नि

वारणपुर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महापर्व छठ को लेकर शहर के ट्रैफिक में बदलाव
महापर्व छठ को लेकर शहर के ट्रैफिक में बदलाव, मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News